Khabar Cinema

बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नही, सेकंड प्रोमो लॉन्च

             फ़िल्म बाजीराव मस्तानी का हॉल ही में सेकंड प्रोमो लॉन्च किया गया| इस प्रोमो की शुरुवात होती है बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नही, संवाद से| फ़िल्म के गाने दीवानी हूँ और पिंगा पहले ही लोंगो के ज़ुबान पर चढ़ ही चुका है| इस प्रोमो रिलीज पर रणवीर सिंह ने कहा कि " बाजीराव मस्तानी जैसी फ़िल्म वन्स इनए लाइफटाइम  फ़िल्म है, भंसाली साहब ने मुझे इस फ़िल्म में ऐसी भावनाओं से रु ब रु होने का मौका दिया जिसे मै अभिनेता के रुप में कभी भी अनुभव नही की थी| वही भंसाली साहब ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जिससे मै काफी समय से जुड़ा हूँ, और आज करिब एक दशक के बाद मेरा सपना पूरा हुआ है| यह कहानी उस आदमी की प्राइम कहानी है जो प्यार में एक तरह की दुविधा में घिर जाता है| मस्तानी यानि दीपिका ने बताया कि, इस फ़िल्म में मस्तानी का किरदार निभा कर मेरा बरसों पुराना सपना पूरा हो गया| इस रोल को निभाने के लिए भंसाली सर ने पूरा साथ दिया, उन्होंने मुझे सिखाया की कैसे ख़ुद में ऐसी चीज को तलाशना चाहिए जो हमारे अन्दर पहले से ही मौजूद है| प्रियंका यह मौजूद नही थी पर वीडियो कोंफ्रेंचिंग के जरिए कहा कि, मेरी नजर में यह एक खूबसूरत कविता है, किसी भी फ़िल्म के किरदार कोई विशेष प्रभाव नही डालते है, पर इस फ़िल्म में मुझे भावनात्मक उथल पुथल में डाल ही दिया | यह किरदार मेरे लिए माइलस्टोन किरदार है|        
 
  पुष्कर ओझा